मालवा में एक कहावत प्रचलित है।
सावन साग और भादो दही
मरिहो नहीं तो पडि़हो सही
अर्थात् सावन में हरी साग और भादो माह में दही का सेवन करोगे तो मर भले ही न जाओ, बीमार अवश्य पड़ाेगे। कहावत बड़ी वैज्ञानिक है। सावन में पानी प्रदूषण युक्त होता है। कृमि कीटों की भरमार होती है। बाजार में मिलने वाले हरे साग प्रदूषित पानी कीटों इल्लियों आदि से युक्त होते हैं। इन्हें खाने पर थोड़ी भी लापरवाही हमें रोगी बना सकती है। दही अभिष्यंदी होता है। अर्थात् हमारे शरीर की रसवाही शिराओं में अवरोध करके रोग पैदा करता है। वर्षा ॠतु मेंं यूं ही पाचन शक्ति अपने न्यूनतम स्तर में रहती है। ऐसे में रक्त या रसों का संचार धीमा होने पर हम अवश्य रोगग्रस्त हो जाएंगे। वर्षा ॠतु में हमारे शरीर के अन्दर पहले से बढ़ चुका वात अपने प्रभाव दिखाना प्रारम्भ करता है। शरीर मे पित्त और कफ का संचय भी इसी ॠतु में होता है। जो ॠतु बदलने पर आने वाले समय में अपना प्रभाव दिखाते है। जैसे ठंड में कफ और गर्मियों में पित्त। इसका अर्थ यह है कि हम अपने शरीर में रोग होने का वातावरण कम से कम 3 माह पूर्व ही तैयार कर लेते है। जब रोग होता है तो वह रोग विशेष का उभार ही होता है। तीव्र रोगों के उभार अचानक बढ़ते हैं और विकार शरीर से बाहर निकलने पर तुरन्त समाप्त हो जाते हैं। जीर्ण रोगों के उभार वास्तव में शरीर के किसी अंग की विकृति या निष्यक्रियता के कारण होते हैं। जैसे मधुमेह होने पर पेनक्रियास की निष्यक्रियता के कारण शरीर में ग्लूकोज का उपयोग कोशिकाएं नहीं कर पातीं और शरीर में कमजोरी आती है। जीर्ण रोग मनुष्य की वर्षों पुरानी भूलों का परिणाम हैं। ये तीव्र रोगों को दबाने के कारण भी हो जाते हैं।
आहार नियमों का पालन ॠतुओं को ध्यान में रख कर किया जाना चाहिए इसलिये हमें यह जानना आवश्यक है कि किस ॠतु कौन से रोग हो सकते हैं और कौन से खाद्य पदार्थ हमें उन रोगों से बचा सकते हैं। वर्षा ॠतु में वात की प्रबलता होती है। अत: मधुर अम्ल और लवण रसों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। मधुर और अम्ल रस का सेवन आवश्यकता से अधिक करने पर कफ संचय होगा और शीत ॠतु में कफ विकार बढ़ने की सम्भावनाएं रहेंगी। लवण रस यद्यपि अग्निवर्धक होता है, परन्तु अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बल का ह्सा होने लगता है।
वर्षा ॠतु में पसीना अधिक आता है जिससे पसीने के साथ शरीर के कुछ खनिज लवण भी निकल जाते हैं इन सभी की पूर्ति के लिये विटामिन सी युक्त पदार्थ, अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। नींबू, मौसम्बी, अनार, जामुन इस मौसम के योग्य फल हैं। शरीर में अग्नि मन्द होने के कारण पेट सम्बन्धी रोग होने की सम्भावनाएं अधिक रहती हैं। अत: अदरक या सोंठ का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। गिलेाए, गेहू¡ के जवारे का रस, पोदीना, भुई आँवला, ग्वारपाठा आदि वनौषधियों का रस इस ॠतु में लाभदायक है। पानी सम्भवत: उबाल कर पियें और यदि आपके आस-पास मौसमी बुखार का जोर अधिक हो तो पानी उबालते समय एक मुठ्ठी अजवाईन 1 लीटर पानी में डालकर उबालें। दही और छाछ इस ॠतु में पूर्णत: वर्ज्य रखें। बाजार से पत्तेदार सब्जियां न खरीदें। कटहल बैंगन, फूलगोभी, भिंडी आदि वात वर्धक सब्जियों से भी इस ॠतु में बचें। लौकी, परवल, टिंडे, ककोरे, बरबट्टी, गिलकी, तुरई शलजम, चुकन्दर आदि सब्जियां इस ॠतु में खाई जा सकती हैं। दालों में भी मूंग की दाल का प्रयोग इस ॠतु में अधिक करें। हिन्दू परम्पराओं के अनुसार सावन से चातुर्मास प्रारम्भ होता है। इन चार माह में ही अधिकांश उपवास होते हैं। उपवास से हमारे अन्दर आकाश तत्व की वृद्धि होती है। आंतों की सिकुड़ने और फैलने की प्रक्रिया में वृद्धि हो कर खाए हुए भोजन का पाचन आसानी से होता है और मल भी बाहर निकलना सहज हो जाता है। इससे पाचन तंत्र सही बना रहता है। चातुर्मास में एक समय भोजन की भी परम्परा है। चातुर्मास में भोजन का हल्का और सुपाच्य रखने के लिए प्याज लहसुन बैंगन को वर्जित कर दिया गया है। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि हल्का भोजन किया जाए। जैन परम्परा के अनुसार चार माह तक प्रवास भी वर्जित होता है। इसके पीछे कारण यह है कि मनुष्य अत्यधिक श्रम साध्य कार्य इन चार माह में न करें। इस वर्ष चातुर्मास 7 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी से 2 नवंबर 2025 तक रहेगा।
वर्षा ॠतु में भाप स्नान अवश्य करना चाहिए ताकि त्वचा के रोमछिद्र खुल जाएं और पसीने के साथ विजातीय द्रव्य शरीर से बाहर निकल जाएं। इसी तरह मालिश भी इस ॠतु में प्रभावी है। मालिश से शरीर में रक्त संचार की गति मिलती है और आन्तरिक र्जा में वृद्धि होती है। वर्षा ॠतु में कुछ निषिद्ध कर्म भी है। जैसे पूर्व से आई हुई हवा का सेवन नहीं करना चाहिए इससे वात वृद्धि की सम्भावनाए बढ़ती है। वर्षा ॠतु में अधिक धूप अथवा ओस का सेवन न करें। प्रतिदिन मैथुन भी इस ॠतु में वर्जित है। नदी के जल का उपयोग न करें क्योकि वातावरण में प्रदूषण अधिक होता है। दिन में सोना इस ॠतु में अहितकर माना जाता है। रूखा भोजन न करें।
A Traditional Saying from Malwa In Malwa, a popular saying goes: “Sawan greens and Bhadon curd—if not fatal, they’ll surely make you ill.” This folk wisdom is deeply scientific. During the monsoon months of Sawan and Bhadon, water becomes contaminated and insect populations surge. Leafy greens sold in markets are often exposed to polluted water and infested with worms and larvae. Even slight negligence in consuming them can lead to illness. Curd is considered abhishyandi in Ayurveda, meaning it blocks the body’s fluid channels and causes disease. Digestion is naturally at its weakest during the rainy season, and when blood or nutrient circulation slows, illness is inevitable.
During this season, the body’s accumulated Vata begins to show its effects. Pitta and Kapha also accumulate during monsoon and manifest later—Kapha in winter and Pitta in summer. This means the body begins preparing the ground for disease at least three months in advance. When illness arises, it is merely the expression of an already existing imbalance. Acute diseases flare up suddenly and resolve quickly once the toxins are expelled. Chronic diseases, however, stem from dysfunction or inactivity in specific organs—like diabetes, where pancreatic inactivity prevents glucose absorption, leading to weakness. Chronic illnesses are often the result of long-standing lifestyle errors or suppression of acute conditions.
Seasonal Dietary Discipline Dietary rules must align with seasonal changes. In the monsoon, Vata dominates, so sweet, sour, and salty tastes should be consumed in moderation. Excess sweet and sour intake can lead to Kapha accumulation, increasing the risk of Kapha disorders in winter. Though salty taste stimulates digestive fire, overconsumption can weaken physical strength.
Sweating is more frequent in the rainy season, causing loss of minerals. To replenish these, one should consume foods rich in Vitamin C and sprouted grains. Lemons, sweet limes, pomegranates, and jamun are ideal fruits for this season. Due to weak digestive fire, gastrointestinal issues are common—so ginger or dry ginger should be taken regularly. Herbal juices like giloy, wheatgrass, mint, bhui amla, and aloe vera are beneficial. Water should be boiled before drinking, and if seasonal fevers are prevalent, boil a handful of carom seeds in one liter of water. Curd and buttermilk should be strictly avoided. Avoid buying leafy vegetables from the market. Also steer clear of vegetables that aggravate Vata—like jackfruit, eggplant, cauliflower, and okra. Instead, consume bottle gourd, pointed gourd, round gourd, spine gourd, flat beans, ridge gourd, turnip, and beetroot. Among pulses, moong dal is most suitable.
Chaturmas and Fasting Traditions According to Hindu tradition, Chaturmas begins with Sawan. Most fasting rituals occur during these four months. Fasting increases the Akash element in the body, enhancing intestinal movement and digestion, and easing bowel movements. This keeps the digestive system healthy. One-meal-a-day tradition is also observed during Chaturmas. To ensure light and digestible meals, onions, garlic, and eggplant are prohibited. The intent is to keep food simple. Jain tradition also prohibits travel during these months to avoid strenuous activity. In 2025, Chaturmas will be observed from 7 July (Devshayani Ekadashi) to 2 November.
Monsoon Wellness Practices Steam baths are recommended to open skin pores and expel toxins through sweat. Massage is also effective—it improves blood circulation and boosts internal energy. Certain practices are prohibited during monsoon:
- Avoid consuming air from the east, as it may aggravate Vata.
- Refrain from excessive sun or dew exposure.
- Daily sexual activity is discouraged.
- Avoid using river water due to high pollution.
- Daytime sleeping is considered harmful.
- Avoid dry and rough foods.

अच्छी जानकारी