The word ‘Upvaas’ (fasting) is formed from two words: ‘Up’ and ‘Vaas’. ‘Upvaas’ means to reside near pure consciousness. This becomes possible when we limit our food intake and distance ourselves from worldly distractions. While observing a fast, one should try to stay away from materialistic indulgence as much as possible and regulate and control their diet.
Fasting is a scientific treatment method too. Actually, people can eat fruits for nine days to purify and purify their body. But in case of disease, it can be made more beneficial by taking appropriate diet related to the disease. I am giving special diet for some diseases. During the Navaratra fasting, you can get maximum benefits of fasting by eating the same diet along with your regular fruits for the rest of the day.
Asthma, Thyroid- Pomegranate and Honey black pepper, Rock salt.
Diabetes – Apple, papaya, banana, sweet lime, orange.
Creatinine, Acidity- Soaking paddy or sorghum lye in water.
Cysts- Tulsi juice, honey, fenugreek, bathua, chaulai, Drumstick leaves soup or juice.
Obesity, weakness, indigestion- seasonal fruits, orange, Mausambi honey black pepper, Rock salt.
Skin diseases and cancer- pomegranate, beetroot
High blood pressure, cholesterol – all fresh fruits except pineapple, salt free soup of sweet neem, Drumstick leaves soup, cumin, celery
Excessive menstruation, anemia, weakness- Coconut Milk Mishri with Kokam
Delayed Menses- Alovera juice, Pineapple juice followed by Ragi roti
Colitis- Fresh curd/buttermilk, cumin, black pepper and honey rock salt.
Arthritis- Ragi roti and methi bhaji, cumin, celery soup.
उपवास दो शब्दों से मिलकर बना है उप और वास। उपवास का अर्थ है, शुद्ध चैतन्य के निकट जाकर रहना। जब हम आहार सीमित कर देते हैं और सांसारिकता से दूर हो जाते हैं तभी यह संभव होता है उपवास करते समय यह ध्यान रखें कि, जहां तक हो सके, सांसारिकता से दूर रहें और आहार को नियमित और नियंत्रित कर लें।
उपवास एक वैज्ञानिक उपचार पद्धति भी है। वैसे तो लोग अपने शरीर को निर्मल और शुद्ध करने हेतु नवरात्र उपवास के नौ दिन फल खा कर रह सकते हैं। परंतु रोग की अवस्था में इसे अपने रोग से सम्बंधित उपयुक्त आहार ले कर अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कुछ रोगों हेतु विशिष्ट आहार दे रही हूँ। आप अपने नियमित फलों के साथ बाकी दिन भर यही आहार ले कर उपवास का अधिकधिक लाभ ले सकते हैं।
अस्थमा, थाइराइड- अनार और शहद
मधुमेह – सेब, पपीता, केला, मौसमी, संतरा।
क्रियटिनीन, अम्लता- धान या ज्वार की लाई पानी में भिगोकर
गांठे- तुलसी रस, शहद, मेथी, बथुआ, चौलाई, सहिजन के सूप या रस
मोटापा, कमजोरी, अपचन– मौसमी, संतरा, शहद, सेंधा नमक काली मिर्च
त्वचा रोग व कैंसर- अनार, चुकन्दर
उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल – अनन्नास को छोड़ कर सभी ताजे फल, मीठी नीम, सहिजन, जीरा, अजवाईन का नमक रहित सूप
अधिक मासिक, रक्ताल्पता, कमजोरी- नारियल दूध मिश्री कोकम
कम या देर से मासिक- खाली पेट ग्वारपाठा रस, रागी रोटी के आहार के बाद अनन्नास रस
कोलाइटिस- ताजा दही/छाछ, जीरा, काली मिर्च और शहद सेंधा नमक काली मिर्च
गठिया- रागी की रोटी और मेथी भाजी, जीरा, अजवाईन का सूप
