स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं रसाहार (Yoga and Rasahara for a healthy life)

योग जीवात्मा के परमात्मा से मिलन का साधन है, परंतु उसे आजकल स्वस्थ रहने के साधन के रूप में देखा जाता है। इसी तरह रसाहार शरीर और चित्त की सात्विकता लाने का साधन है, परंतु उसे रोगों के उपचार की दृष्टि से देखा जाता है। इस पुस्तक में योग और रसाहार के बारे में विशिष्ट एवं जीवनोपयोगी जानकारियां प्राप्त करें।

Yoga is a means for the soul to unite with the Supreme, but nowadays it is seen as a means to stay healthy. Similarly, Rasahar brings purity to the body and mind, but it is looked at from the perspective of treating diseases. In this book, obtain specific and practical information about yoga and Rasahara.

जीवनोपयोगी आयुर्वेद (Jeevanopayogi Ayrveda)

यह पुस्तक उन सभी पाठकों की जिज्ञासाओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है, जो आयुर्वेद के आधारभूत सिद्धांतों के अनुसार अपनी दिनचर्या में सुधार करके स्वस्थ रहने के इच्छुक हैं। पुस्तक में कठिन शब्दों को सरल करके प्रस्तुत किया गया है, ताकि विषय अधिक ग्राय्ह हो सके।
पुस्तक का लिंक नीचे दिया जा रहा है, इस पर आप यह पुस्तक ईकॉपी के रूप में ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

This book has been written keeping in mind the curiosity of all those readers, who are willing to stay healthy by improving their routine according to the basic principles of Ayurveda. Difficult words have been simplified in the book, so that the subject becomes more accessible. The link of the book is being given below, on this you can get this book online as ecopy.

https://www.bookbazooka.com/academics/jeevanopyogi-ayurved.php

तन मन का पोषण- (Tan Man Ka Poshan)

संसार में जितनी भी उपचार पद्धतियाँ हैं, उन सभी में एक बात समान है। शरीर द्वारा लिया गया आहार एवं मन में उत्पन्न भाव, रोग अथवा निरोगता के कारण बन सकते हैं। जितना महत्वपूर्ण आहार है, उतना ही महत्वपूर्ण उसके सेवन का समय एवं मनः स्थिति भी है। इस आधारभूत विषय को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद ने हमें अनेक नियम बताए हैं। हमें जिस शरीर को 100 वर्ष तक चलाना है, उसे स्वस्थ रखने हेतु यह नियम जानना आवश्यक है। बचपन से ही इन्हें पढ़ और आत्मसात कर लेने से मनुष्य स्वस्थ रह सकेगा। इसी विचार के साथ यह पुस्तक मानव मात्र के लिए प्रस्तुत है। प्रस्तुत पुस्तक पढ़कर आगे पाठकों की रुचि क्या और जानने में है, इस पुस्तक में और किस सुधार की आवश्यकता है, कृपया अपने विचार वेबसाइट Rasahara.com पर डालकर सूचित करें, इतनी ही आपसे अपेक्षा है।

All the treatment methods in the world have one thing in common. The food taken by the body and the emotions generated in the mind can cause disease or health. Just as important as food is, equally important are the time of its consumption and the mental state. Keeping this fundamental subject in mind, Ayurveda has given us many rules. It is necessary to know these rules to keep the body, which we want to sustain for 100 years, healthy. If these are studied and absorbed from childhood itself, a person can remain healthy. With this thought, this book is presented for all of humanity. After reading this book, please share your thoughts on what else you are interested in learning and what further improvements are needed in this book on the website Rasahara.com. This is all that is expected from you.

https://www.bookbazooka.com/academics/tan-man-ka-poshan.php

रोग-निदान एवं उपचार विधियाँ-(Rog-Nidan avam Upchar Vidhiya)

भारत आप्त ज्ञान अर्थात पूर्वजों द्वारा प्राप्त ज्ञान से चलने वाला देश है। परंतु पराधीनता के काल से धीरे-धीरे यह ज्ञान लुप्त होता चला गया और लोगों का विश्वास भी उस पर से उठता चला गया। कोरोना काल में यह विश्वास फिर दृढ़ हुआ है। भारतीय रसोई में सभी पदार्थ किसी न किसी रोग के उपचार हैं। रोग की पूर्ण जानकारी जाँच पद्धतियाँ और रिपोर्ट पठन की समझ हो तो इस ज्ञान का लाभ प्रत्येक भारतीय उठाकर अपना मेडिकल खर्च कम कर सकता है। इस बात का ध्यान रखते हुए यह पुस्तक रोग निदान एवं उपचार विधियाँ है। सुधि पाठक अपने स्वयं के दृष्टिकोण और समझ का ध्यान रखकर पुस्तक में बताए गए अनुभवी वैद्यों के ज्ञान का लाभ ले सकेंगे ऐसी आशा करती हूँ। प्रस्तुत पुस्तक पढ़कर आगे पाठकों की रुचि क्या और जानने में है, इस पुस्तक में और किस सुधार की आवश्यकता है, कृपया अपने विचार वेबसाइट Rasahara.com पर डालकर सूचित करें, इतनी ही आपसे अपेक्षा है।

India is a country that follows the knowledge, which is received from ancestors. However, during the period of subjugation, this knowledge gradually faded, and people’s faith in it also diminished. During the COVID period, this faith has again strengthened. In Indian cuisine, all ingredients are treatments for one disease or another. If one has complete knowledge of the disease, examination methods, and understanding of reading reports, every Indian can take advantage of this knowledge and reduce their medical expenses. Keeping this in mind, this book is about disease diagnosis and treatment methods. I hope that attentive readers, keeping in mind their own perspective and understanding, will benefit from the knowledge of experienced physicians presented in the book. After reading this book, please share your thoughts on what further interests readers and what improvements are needed in this book by posting on the website Rasahara.com; this is all that is expected from you.

https://www.bookbazooka.com/academics/rog-nidan-avam-upchar-vidhiya.php

2 thoughts on “डॉ. पूर्णिमा दाते द्वारा लिखित पुस्तकें (Books written by Dr. Purnima Datey)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Theme: Overlay by Kaira
Bhopal, India