ग्रीष्म ऋतु में होने वाले कुछ ऐसे रोग हैं जो तीव्र रोगों की श्रेणी में आते हैं। तीव्र रोग ऐसे रोगों को कहते हैं, जो तेजी से उभरते हैं और सही उपचार मिलने पर जल्दी से ठीक भी हो जाते हैं। ऐसे रोगों का सही उपचार न हो और उन्हें दबा दिया जाए तो वह विकृत होकर नए रोग का रूप धारण कर लेते हैं। इसलिए ऐसे रोगों को घरेलू उपचार से ठीक करना अधिक लाभदायक होता है।

ग्रीष्म ऋतु के कुछ तीव्र रोग एवं उनके घरेलू उपचार इस प्रकार हैं-

लू लगना- सर्वांग मिट्टी लेप करें, बेलफल का रस नींबू गुड पानी लें, कच्ची प्याज का सेवन करें, हाथों और पैरों के तलवों पर मेहंदी लगाएँ, गुलाब, तुलसी बीज, नारियल पानी, खरबूज, तरबूज, मौसंबी, कोकम शरबत आदि का अधिक सेवन करें, नियमित फलामृत का सेवन करें। ग्रीष्म ऋतु का फलामृत नारियल दूध में खरबूज, तरबूज, आम केला, चीकू इत्यादि फलों को मिलाकर बनाया जाता है। खाली पेट गन्ने का रस लें।

घमोरियाँ- कैरी को उबालकर उसके गूदे को पूरे शरीर पर रगड़कर स्नान करें, सर्वांग मिट्टी लेप करें, राल मलहम लगाएँ, बेलफल, नारियल दूध तुलसी बीज, आँवला, गिलोय, आदि रसों का सेवन करें।

आंखों में सूजन आना, पानी बहना, आंखें लाल हो जाना, जलन होना- आंखों पर जादू मिट्टी की लोई रखना अत्यंत लाभदायक होता है। लोई बनाने हेतु पानी के स्थान पर ग्वारपाठा रस का उपयोग किया जाए तो वह और भी अधिक लाभदायक है। गेहूं के जवारे का रस आंखों में डालने से भी उसके एंटीबायोटिक प्रभाव के कारण आंखें साफ हो जाती हैं और सूजन, कीचड़ या पानी बहने में आराम मिल जाता है।

कंजेक्टिवाइटिस, गुहेरी- आंखों में जवारे का रस डालें फिटकरी के पानी से आंखें धोएं आंखों पर जादू मिट्टी रखें।

सीत उभार- सर्वांग मिट्टी लेप करें, कोकम शरबत या कोकम रस का सेवन करें।

सरद गरम होने के कारण होने वाला जुकाम- यदि बहुत नाक बह रही है, छींकें, आंखों, नाक और कान की खुजली होती हो तो अदरक का रस बराबरी से शहद मिलाकर प्रति 1 घंटे में एक-एक चम्मच लेते रहें। अनार रस काली मिर्च शहर से नमक डालकर लें। सूती मास्क पर बाहर से अमृतधारा लगाकर मुंह पर मास्क लगाकर रखें।

गला दर्द- काली मिर्च और सेंधा नमक बराबरी से मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में चाटते रहें। अडुसा गिलोय रस का सेवन करें, अनार रस काली मिर्च सेंधा नमक और शहद डालकर लें।

दस्त/ आँव- नींबू गुड पानी, बेल फल रस खाली पेट लें।

अधिक धूप लगने के कारण आने वाला ज्वर- कच्ची प्याज का अधिक सेवन करें और पूरे समय अपने पास रखें, गेहूं के जवारे, गिलोए, नागर मोथा का रस, नारियल दूध तुलसी बीज का रस सेवन करें, कैरी का पन्हा सेंधा नमक गुड और काली मिर्च डालकर पिएँ, कोकम शरबत का नियमित सेवन करें। सर्वांग मिट्टी लेप करें। इस हेतु जादू मिट्टी अपने पास उपलब्ध है।

नाक से रक्त आना- रोगी को पीठ के बल लेट कर सर बिस्तर से नीचे लटका दें और प्याज सुँघाएं। गेहूं के जवारे आंवला और गिलोय रस, नारियल दूध कोकम रस नियमित दें।

There are certain illnesses occurring in the summer season that fall under the category of acute diseases. Acute diseases are those that emerge rapidly and can also be cured quickly if provided with the correct treatment. If such diseases are not treated properly or are suppressed, they can become distorted and take the form of new illnesses. Therefore, it is more beneficial to treat such diseases using home remedies.

Some acute illnesses of the summer season and their home remedies are as follows:

For conjunctivitis or a stye (stye), put wheatgrass juice in the eyes, wash them with alum (fitkari) water, and apply a clay pack (Jadu Mitti) over the eyes.

For hives (urticaria/skin rash), apply a full-body clay pack, and consume Kokum Sharbat or Kokum juice.

Nosebleed (Epistaxis): Have the patient lie on their back with their head hanging off the edge of the bed and let them smell a sliced onion. Regularly provide wheatgrass juiceamla (Indian gooseberry) and giloy juicecoconut milk, and kokum juice.

Fever caused by excessive sun exposure (Sunstroke/Heatstroke): Consume raw onion generously and keep one with you at all times. Intake juices made from wheatgrass, giloy, and nagarmotha (nutgrass), as well as coconut milk and basil (tulsi) seed juice. Drink Kairi ka Panha (raw mango drink) prepared with rock salt, jaggery, and black pepper. Regularly consume Kokum Sharbat. Apply a full-body clay pack; for this purpose, Jadu Mitti is available with us.

Diarrhea / Dysentery (Mucus in stool): Take lemon-jaggery water and Bael fruit juice on an empty stomach.

Sore Throat: Mix black pepper and rock salt in equal quantities and lick a small amount periodically. Consume Adusa (Vasaka) and Giloy juice. Also, take pomegranate juice mixed with black pepper, rock salt, and honey.

Running Nose due to temperature variation- Apply Amritdhara on the outside of a cotton mask and keep it worn over your mouth. If you have a heavy runny nose, sneezing, or itching in the eyes, nose, and ears, mix ginger juice with an equal amount of honey and take one teaspoon every hour. Also, take pomegranate juice mixed with black pepper, honey, and rock salt.


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Theme: Overlay by Kaira
Bhopal, India