केश वर्धक, रंजक (बालों को काला करने वाला रस), मृदुकारी (कंडीशनर), वटजटा तेल Keshavardhak, Vatajata oil, Dye and Conditioner

इन चारों उत्पादों में डाली जाने वाली वनस्पतियां इस प्रकार हैं-

केशवर्धक में रीठा, शिकाकाई, आंवला, मेहंदी, नागरमोथा, जटामासी, कपूर कचली, भृंगराज, ग्वारपाठा यह सब वनस्पतियां हैं।
वटजटा तेल में नारियल तेल के साथ आंवला, मेहंदी, नागर मोथा, जटामासी, वटजटा, कपूर कचली, भृंगराज यही सब है। रंजक के लिए इंडिगो की सूखी पत्तियों के साथ ताजा भृंगराज की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। मृदुकारी के रूप में ग्वारपाठा आपको ताजा ही दिया जाता है।

आप सभी को केशवर्धक, वटजटा तेल, रंजक (बालों को काला करने वाला इंडिगो भृंगराज रस) और मृदुकारी (अर्थात कंडीशनर के रूप में ग्वारपाठा) दिया जाता है, इन सब की क्रियाविधि बताना आवश्यक है।
एक दिन पहले केशवर्धक से इसलिए धोना होता है ताकि बाल साफ और तेल रहित हो जाएं तो रंग अच्छे से चढ़ेगा।
शैंपू इसलिए नहीं करते क्योंकि शैंपू करने से पिछले इंडिगो भृंगराज का रंग उतर जाएगा
आपको जब भी बाल धोना है तो केशवर्धक से ही धोएं, दूसरे दिन रंजक के रूप में इंडिगो भृंगराज लगाएं। हम उसे बिना छाने आपको देते हैं ताकि उसके पूरे गुण रस में उतर जाएं। बालों में लगाते समय आप उसे छान सकते हैं तो थोड़ा सुविधाजनक हो जाएगा। उसे पानी से धोने के बाद मृदुकारी (कंडीशनर) के रूप में ग्वारपाठा लगाकर फिर पानी से धोएं। ग्वारपाठा नहीं लगाने पर बाल थोड़े रूखे और कड़े हो जाते हैं।
ऐसा चार पांच बार करेंगे तो अच्छा रंग आ जाएगा, बाल भी मुलायम रहेंगे।
उसके बाद सप्ताह में एक दिन यह दोनों करने से काम चल जाएगा।
शैंपू का रोल पूरी तरह समाप्त 🙂
बाल धोने के एक-दो दिन बाद ही आप वटजटा तेल लगा लेंगे तो बाल और भी काले दिखेंगे। केशवर्धक, रंजक, मृदुकारी और वटजटा तेल चारों ऐसी चीज हैं, जो बालों को पोषण भी देंगी, बाल झड़ना, टूटना, सफेद होना बंद हो जाएगा, सिर की त्वचा भी इन्फेक्शन रहित रहेगी, आप स्वयं भी किसी केमिकल डाई के बिना सुरक्षित रहेंगे।
भारत की रत्नगर्भा धरती सब कुछ देती है। हमने पहले कभी देखा/समझा ही नहीं आयुर्वेद पढ़ा ही नहीं। अपने पास खजाना होते हुए दूसरों के सामने हाथ क्यों फैलाना? यह भी नहीं सोचा।

Keshavardhak, Vatajata oil, Dye and Conditioner.

The botanical ingredients used in these four products are as follows:

  • Keshavardhak: Reetha (Soapnut), Shikakai, Amla (Indian Gooseberry), Mehndi (Henna), Nagarmotha (Nut Grass), Jatamansi (Spikenard), Kapoor Kachli (Spiked Ginger Lily), Bhringraj (False Daisy), and Aloe Vera.
  • Vatjata Oil: Coconut oil base infused with Amla, Mehndi, Nagarmotha, Jatamansi, Vatjata (Banyan Tree Aerial Roots), Kapoor Kachli, and Bhringraj.
  • Dye: Dry Indigo leaves blended with fresh Bhringraj leaves.
  • Conditioner: Freshly provided Aloe Vera.

Product Usage and Mechanism

You have been provided with the Keshavardhak, Vatjata Oil, Dye (Indigo-Bhringraj hair blackening juice), and Conditioner (Aloe Vera). It is essential to understand how they work together:

  1. Preparation (Day 1): Wash your hair with the Keshavardhak one day before applying the dye. This cleanses the hair and removes oil, ensuring the dye adheres perfectly. Do not use chemical shampoo, as shampooing will strip away any previous Indigo-Bhringraj color.
  2. Coloring & Conditioning (Day 2): Whenever you need to wash your hair, use only the Keshavardhak. The next day, apply the Indigo-Bhringraj dye. We provide this juice unfiltered so that all its medicinal properties remain intact. You may strain it just before application for convenience.
  3. Rinsing & Softening: After rinsing the dye with plain water, apply the fresh Aloe Vera as a conditioner, then rinse with water again. Skipping the Aloe Vera may leave your hair feeling slightly dry and stiff.

Expected Results & Routine

  • Frequency: Repeat this process 4 to 5 times to achieve a rich, deep color and soft texture.
  • Maintenance: Once achieved, maintaining this routine just once a week is sufficient.
  • Chemical-Free: The role of chemical shampoos is now completely eliminated! 🙂
  • Oiling: Apply the Vatjata Oil 1 to 2 days after washing your hair to make it look even darker.

The gem-rich land of India offers everything. We have never seen or understood it before, nor have we studied Ayurveda. We have never even considered why we should beg for help when we have so much wealth.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Theme: Overlay by Kaira
Bhopal, India