पैथोलॉजिकल जांच- एक अंतर्दृष्टि (Pathological examination- an insight)

पैथोलॉजिकल जांच- एक अंतर्दृष्टि (Pathological examination- an insight)

आजकल के भौतिक युग में जहां जीवन मूल्यों का ह्रास हुआ है, वहीं स्वावलंबी बनने की इच्छा का विकास भी हुआ है। कारण सहज है। बाजारवाद के कारण कोई वस्तु बेचने में नैतिकता का ध्यान नहीं रखा जाता। पैथोलॉजी का क्षेत्र भी उससे अलग नहीं है। सारा पैथोलॉजी व्यवसाय अपनी उन्नति के लिए डॉक्टरों, अस्पतालों और प्रिसक्रिप्शन पर निर्भर होने लगा है, इस बात से संसार का कोई व्यक्ति अनभिज्ञ नहीं है। फिर भी पैथोलॉजी के क्षेत्र में विज्ञान ने इतनी उन्नति की है कि, विभिन्न जांच प्रक्रियाओं और उपकरणों के माध्यम से रोग की पूर्व अवस्था में ही हमें रोग की जानकारी मिल जाती है। जिसका लाभ उपचार में निश्चित ही मिलता है। यहां इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि, यह काम पहले अनुभवी नाड़ी वैद्य किया करते थे, जो अब उंगलियों पर गिनने लायक ही बचे हैं। संसार का चक्र ही ऐसा है कि, चीजें समाप्त होती और नयी बनती जाती हैं। हमारे पास आज भी आयुर्वेदिक ग्रंथ उपलब्ध हैं, जिन्हें पढ़ कर समझ कर स्वयं के शरीर की स्थिति जानी जा सकती है। निःसंदेह आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और आयुर्वेद का आपसी समन्वय आवश्यक है, जो जमीनी स्तर पर अभी नहीं हो पा रहा है। फिर भी प्रत्येक मानव शरीरधारी यदि इसकी समझ रखे, तो पैथोलॉजी क्षेत्र में हुई प्रगति एवं आयुर्वेद का गहन ज्ञान दोनों का लाभ उठा सकता है, स्वयं की शारीरिक स्थिति समझ भी सकता है।

आयुर्वेद में ऋतु अनुसार होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की जानकारी बड़े विस्तार से दी जाती है। किस ऋतु में शरीर के कौन से अंग पर क्या प्रभाव पड़ता है, कब वह सक्रिय होते हैं, कब रोग ग्रस्त होते हैं, कब निष्क्रिय होते हैं, इत्यादि सब कुछ विस्तार से आयुर्वेद में बताया गया है। तदनुसार वर्ष के 6 महीने आदान काल के होते हैं, जिसमें स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट होती है- माघ फाल्गुन चैत्र वैशाख जेष्ठ आषाढ़। बाद के 6 माह उत्तम स्वास्थ्य होते जाने के रहते हैं, श्रावण भाद्रपद अश्विन कार्तिक मार्गशीर्ष और पौष। परंतु सामान्य व्यक्ति को उसमें संदेह तब पनपता है, जब बरसात और उसके बाद होने वाली उमस वाली गर्मी में रोग अधिक होते हैं।

वास्तव में सावन में जब पानी धरती पर पड़ता है, तब शरीर का वात विकृत होने लगता है और वात रोग बढ़ाते हैं इसलिए सावन भादो, दो माह वात रोग बढ़ने के होते हैं। वात विकृति नाभी और उसके नीचे के अंगों को अर्थात हमारे पाचन तंत्र, किडनी तथा स्त्री पुरुष के जनन अंगों को प्रभावित करती है। इसके अतिरिक्त शरीर के सूक्ष्म तत्वों की कमी, दंत रोग, स्नायु तंत्र के रोग अर्थात हार्मोनल गड़बड़ियां, पार्किंसन, स्मरण शक्ति का ह्रास या किसी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का कारण भी वात विकृति है। क्योंकि वात विकृत होने से मनुष्य अधीर हो जाता है और अधीर होने से यह सब होता है। इसलिए सावन भादो में सबसे अधिक रोग होते हैं। उसके बाद कुँआर कार्तिक अर्थात शरद् ऋतु में पित्त रोग अर्थात लीवर, हृदय, गॉलब्लैडर, स्प्लीन, रक्त, त्वचा, आंखों आदि से संबंधित रोग होते हैं। इसी प्रकार वसंत ऋतु में कफ रोग अर्थात सर्दी खांसी मोटापा अस्थमा इत्यादि रोग हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त एक पक्ष यह भी है कि, आदान काल का अंत और विसर्ग काल की शुरुआत अर्थात आषाढ़ और सावन शरीर की सबसे कमजोर जीवन शक्ति के दो माह हैं। यदि ध्यान से समझा जाए तो इन्हीं दो माहों में हमारा सबसे अधिक स्वास्थ्य का नुकसान होने की संभावना है। भले ही जेष्ठ और आषाढ़ में हो चुका नुकसान सावन भादो और कुँआर कार्तिक में प्रकट होगा। इसीलिए कहा जाता है कि, हम दिनचर्या और खान-पान की गलतियां करते हैं, उसके तीन माह बाद उसके परिणाम हमें दिखाई देते हैं।

हमें स्वास्थ्य के मामले में स्वावलंबी बनना है तो इन सब बातों को ध्यान से समझ कर, याद रखकर, अपनी अंतर्दृष्टि विकसित करनी होगी। उदाहरण के लिए वसंत ऋतु के पूर्व हम अपने फेफड़े का एक्स-रे करके उसमें कुछ गड़बड़ियां हो तो उसे ठीक कर ले तो वसंत ऋतु में हम सर्दी खांसी से बच सकते हैं इसी प्रकार सावन से पहले सभी सूक्ष्म तत्वों की जांच हो जाए प्रोस्टेट, गर्भाशय इत्यादि की जांच हो जाए तो इनमें होने वाली समस्याएं पता चल सकती हैं। यदि शरद् ऋतु अर्थात कुँआर से पहले लीवर, गॉलब्लैडर, स्प्लीन, हृदय, रक्त आदि की जांच हो जाए तो उनके संभावित रोगों से बचाव का प्रयत्न भी शुरू किया जा सकता है।

एक बात यह भी ध्यान देने योग्य है कि, यदि सावन भादो कुँआर और कार्तिक में ही अधिक रोग होते हैं, यह पहले से पता हो तो उसके बाद रोग ठीक भी होने वाले हैं, यह भी समझ विकसित करनी होगी। तब हड़बड़ाहट में कोई ऑपरेशन कर डालना, कोई गोलियां खाना शुरू कर देना और जीवन भर उसी में फँसते चले जाना, इन दुर्घटनाओं से भी स्वयं को बचाया जा सकता है।

इसे एक उदाहरण से समझने का प्रयास करें मान लीजिए सावन शुरू होते ही आपको दांतों की तकलीफ शुरू हो जाती है। कभी यह मसूढ़ा सूजा, तो कभी उधर से रक्त, तो कभी इधर पस, तो कभी उधर दर्द, इन सबसे परेशान होकर आप रूट केनॉल करवा लेते हैं। आप अब सभी दर्दों से मुक्त हैं लेकिन आपको यह पता नहीं है कि कि दांत के रूट में कब इन्फेक्शन होगा क्योंकि इंफेक्शन होने पर दर्द तो आपको होगा नहीं; तो निश्चित ही अगले सावन में आपको इंफेक्शन हुआ तो पता नहीं चलेगा। पता तब चलेगा जब रूट कैनाल में काट दिए गए स्नायु के अतिरिक्त अन्य स्नायुओं को उसके अनुभूति होगी। तब तक दांत निकाल देने की स्थिति बन जाएगी। यदि पहले सावन में ही पता रहे कि, हमें दांतों की समस्या हो सकती है, तो पहले ही जांच करके मंजन आदि से उसकी सुरक्षा पहले से ही करना शुरू कर दें। रूट केनॉल या दांत निकालने की हड़बड़ी न करें। इसके विपरीत यदि मार्गशीर्ष माह में दांतों में तकलीफ है, तो वास्तव में दांत निकालना या किसी बड़े उपचार की आवश्यकता है। क्योंकि यह तो दांतों के अच्छे स्वास्थ्य की ऋतु है, फिर भी आपको दांतों का कष्ट हो रहा है।

एक अन्य उदाहरण से समझते हैं- मान लीजिए सावन में आपके सीने में दर्द हुआ यदि आपके अंतर्दृष्टि है, तो आपको ध्यान में आएगा कि पाचन तंत्र की कमजोरी से गैस बन रही है। वह डायफ्राम को ऊपर धकेल रही है, इसके कारण हृदय गुहा छोटी होने के कारण हृदय शूल हो रहा है, इसलिए पहले पाचन तंत्र की ओर ध्यान दें, गैस का उपचार करके देखें। इसके विपरीत यदि शरद् ऋतु में हृदय शूल हुआ तो पहले शीघ्र हृदय संबंधी जांच ही करना अनिवार्य है।    

हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए की स्वस्थ अवस्था में भी नियमित पैथोलॉजिकल जांचों की आवश्यकता होती है। विशेष कर 50 वर्ष की आयु के बाद हमें नियमित कौन-कौन सी जांच में करना चाहिए यह समझ भी हमें होनी चाहिए। इस हेतु सबसे पहले तो यह देखें कि आपके परिवार में माता-पिता को कौन-कौन से रोग हुए हैं। जैसे यदि उन्हें डायबीटीज है तो वसंत ऋतु और वर्षा ऋतु के पूर्व hba1c जांच करना उचित होगा। क्योंकि वर्षा ऋतु में सेल रेजिस्टेंस अधिक होने के कारण और शीत ऋतु के अंत में कफ की अधिकता के कारण उसमें विकृति हो सकती है और शुगर बढ़ सकती है। इसी प्रकार परिवार में हृदय रोग है, तो शरद् ऋतु के पूर्व लिपिड प्रोफाइल ईसीजी इत्यादि कर लेना उचित होगा। यदि परिवार में ऑस्टियोपोरोसिस के रोग हैं, तो नियमित रूप से हड्डियों की सघनता जांचते रहना चाहिए। यदि स्नायु तंत्र के रोग हैं, तो आपके हाथों और पैरों की उंगलियों तक सही रक्त संचार और गरम ठंडा स्पर्श, दर्द, जलन, आदि के अनुभूति है या नहीं इस और हमेशा ध्यान देना चाहिए। यदि आपकी दिनचर्या में कोई गड़बड़ी है, जैसे यदि आप दोपहर भोजन देर से करते हैं, तो आपको शरद ऋतु में अल्ट्रासाउंड करके लीवर, गॉलब्लैडर, स्प्लीन आदि की जाँच करना, लिपिड प्रोफाइल अति आवश्यक है।

यदि अधिक सिगरेट की आदत है तो वसंत ऋतु के पूर्व फेफड़ों की जांच अवश्य होनी चाहिए। यदि मद्यपान की आदत है तब भी लीवर की जांचें प्रतिवर्ष शरद् ऋतु से पूर्व नियमित होनी चाहिए। यदि आपकी नींद कम हो पाती है तो थायराइड की जांच सावन से पहले आवश्यक है।

संसार में हजारों लाखों रोग और हजारों पैथोलॉजिकल टेस्ट हैं। यहां पर सभी का विस्तार से वर्णन नहीं किया जा सकता। आवश्यक यह है कि, सभी अपनी अंतर्दृष्टि इस प्रकार विकसित करें कि अपनी-अपनी प्रकृति, परिवार, परिवेश और दिनचर्या के अनुसार कौन सी जांच कब करनी चाहिए, यह सीख समझ लें। यदि कुछ भी संभव नहीं है, तो 40 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक आषाढ़ या श्रावण माह में अपने शरीर की सारी जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

In today’s materialistic age, where the values ​​of life have declined, the desire to be self-reliant has also developed. The reason is simple. Due to commercialism, no one pays attention to ethics while selling any product. The field of pathology is also no different from it. No one in the world is unaware of the fact that the entire pathology business has started to depend on doctors, hospitals and prescriptions for its growth. Still, science has made so much progress in the field of pathology that, through various investigation procedures and equipment, we get to know about the disease in its pre-disease stage itself. Which is definitely beneficial in treatment. Here it cannot be denied that, earlier this work used to be done by experienced Nadi Vaidya (An Ayurveda doctor who can understand the disease by sensing pulses of an patient), who are now very few in number. The cycle of the world is such that, things end and new ones are created. Even today we have Ayurvedic texts available, by reading and understanding which, one can know the condition of one’s own body. Undoubtedly, mutual coordination between modern medical science and Ayurveda is necessary, which is not happening at the ground level right now. Still, if every human being understands this, then he can take advantage of both the progress made in the field of pathology and the deep knowledge of Ayurveda, and can also understand his own physical condition.

In Ayurveda, information about the physical changes that occur according to the seasons is given in great detail. What effect does which season have on which part of the body, when do they become active, when do they get sick, when do they become inactive, etc., everything has been explained in detail in Ayurveda. Accordingly, 6 months of the year are of Aadan Kaala, in which there is a continuous decline in health – Magh, Phalgun, Chaitra, Vaishakha, Jestha, Aashadha. The next 6 months are of good health, Shravan, Bhadrapada, Ashwin, Kartik, Margashirsha and Pausha. But a common man gets suspicious when there are more diseases in the rainy season and the humid summer that follows. Actually, when water falls on the ground in Sawan, that is rainy season,

 the Vata of the body starts getting vitiated and increases Vata diseases, therefore, Sawan Bhado (Rainy season) are the two months when Vata diseases increase. Vata vitiation affects the navel and the organs below it, i.e. our digestive system, kidneys and reproductive organs of men and women. Apart from this, deficiency of micro elements in the body, dental diseases, diseases of the nervous system, i.e. hormonal disorders, Parkinson’s, loss of memory or any autoimmune disorder is also caused by Vata vitiation. Because due to vitiation of Vata, a person becomes impatient and all this happens due to impatience. Therefore, the maximum number of diseases occur in Sawan Bhado. After that, in Kunwar Kartik i.e. Sharad Ritu (Autumn), there are Pitta diseases, i.e. diseases related to liver, heart, gallbladder, spleen, blood, skin, eyes etc. Similarly, in Vasant ritu (Spring), there can be Kapha diseases, i.e. cold, cough, obesity, asthma etc. Apart from this, there is another aspect that the end of Aadan Kaala and the beginning of Visarg Kaala i.e. Ashadha (The end of summer) and Sawan (Starting of rainy season) are the two months when the body has the weakest life force. If understood carefully, then the maximum damage to our health is likely to happen in these two months. Even if the damage done in Jyestha and Ashadh (Summers) will appear in Sawan-Bhado (Rainy season) and Kunwar-Kartik (Autumn). That is why it is said that we make mistakes in our daily routine and food habits, its results are visible to us after three months.

If we want to become self-reliant in matters of health, then we will have to develop our insight by understanding and remembering all these things carefully. For example, before the spring season, if we get our lungs X-rayed and if there are some problems in it, then we can avoid cold and cough in the spring season. Similarly, before Sawan, if all the micro elements are checked, prostate, uterus etc. are checked, then the problems occurring in them can be known. If the liver, gallbladder, spleen, heart, blood etc. are checked before Sharad Ritu i.e. Kwar-Kartika, then efforts can be made to prevent their possible diseases.

One thing is also worth noting that, if it is known in advance that more diseases occur in Sawan, Bhado, Kwar and Kartika, then one has to develop the understanding that the diseases will also be cured after that. Then one can save oneself from Health disaster like getting an operation done in a hurry, starting to take some pills and getting stuck in it for the whole life.

Try to understand this with an example, suppose you start having a toothache as soon as Sawan starts. Sometimes this gum is swollen, sometimes there is blood from there, sometimes pus here, sometimes pain there, troubled by all this you get a root canal done. Now you are free from all the pains but you do not know when the root of the tooth will get infected because you will not feel pain when there is an infection; So certainly, if you get an infection in the next Sawan, you will not know. You will know only when other nerves, apart from the nerves cut in the root canal, will feel it. By then, the situation will arise that you should remove the tooth. If you know in the first Sawan itself that you may have a dental problem, then start taking care of it by checking it beforehand with any medicated toothpowder etc. Do not rush for root canal or tooth extraction. On the contrary, if there is a problem in the teeth in the month of Margashirsha (Mid winters), then in reality, the tooth needs to be removed or some major treatment is required. Because this is the season of good dental health, still you are having a toothache.

Let us understand with another example- Suppose you have chest pain in the month of Sawan. If you have an insight, then you will realize that gas is being formed due to weakness of digestive system. It is pushing the diaphragm upwards, due to which heart pain is occurring due to reduced thoracic cavity. So first pay attention to digestive system, try treating gas. On the contrary, if heart pain occurs in Sharad Ritu, then it is necessary to do cardiac checkup immediately.

We should also not forget that regular pathological tests are required even in healthy condition. Especially after the age of 50, we should also understand which tests we should do regularly. For this, first of all see which diseases you get from your parents. For example, if they have diabetes, then it would be appropriate to do HbA1c test before spring and rainy season. Because due to high cell resistance in rainy season and excess of Kapha at the end of winter season, deformity can occur and sugar can increase. Similarly, if there is heart disease in the family, then it would be appropriate to get lipid profile ECG etc. done before autumn season. If there are diseases of osteoporosis in the family, then bone density should be checked regularly. If there are diseases of the nervous system, then you should always pay attention to whether there is proper blood circulation to the fingers of your hands and feet and whether there is sensation of hot cold touch, pain, burning, etc. or not. If there is any problem in your daily routine, like if you have lunch late, then it is very important to check the liver, gallbladder, spleen etc. by doing ultrasound in autumn, lipid profile.

If there is a habit of smoking more cigarettes, then lungs must be checked before spring season. If there is a habit of taking alcohol, then also liver tests should be done regularly every year before autumn season. If you are not able to sleep properly then thyroid test is necessary before Sawan.

There are thousands of diseases and thousands of pathological tests in the world. All of them cannot be described in detail here. It is necessary that everyone develops their insight in such a way that they learn and understand which test should be done when according to their nature, family, environment and routine. If nothing is possible then after the age of 40, one must get all the tests of his body done in every Ashadha or Shravana month.

भीषण गर्मी में होने वाले रोग और उनके सुरक्षा उपाय (Diseases occurring in extreme heat and their safety measures)

ग्रीष्म ऋतु में होने वाले कुछ ऐसे रोग हैं जो तीव्र रोगों की श्रेणी में आते हैं। तीव्र रोग ऐसे रोगों को कहते हैं, जो तेजी से उभरते हैं और सही उपचार मिलने पर जल्दी से ठीक भी हो जाते हैं। ऐसे रोगों का सही उपचार न हो और उन्हें दबा दिया जाए तो वह विकृत होकर नए रोग का रूप धारण कर लेते हैं। इसलिए ऐसे रोगों को घरेलू उपचार से ठीक करना अधिक लाभदायक होता है।

ग्रीष्म ऋतु के कुछ तीव्र रोग एवं उनके घरेलू उपचार इस प्रकार हैं-

लू लगना- सर्वांग मिट्टी लेप करें, बेलफल का रस नींबू गुड पानी लें, कच्ची प्याज का सेवन करें, हाथों और पैरों के तलवों पर मेहंदी लगाएँ, गुलाब, तुलसी बीज, नारियल पानी, खरबूज, तरबूज, मौसंबी, कोकम शरबत आदि का अधिक सेवन करें, नियमित फलामृत का सेवन करें। ग्रीष्म ऋतु का फलामृत नारियल दूध में खरबूज, तरबूज, आम केला, चीकू इत्यादि फलों को मिलाकर बनाया जाता है। खाली पेट गन्ने का रस लें।

घमोरियाँ- कैरी को उबालकर उसके गूदे को पूरे शरीर पर रगड़कर स्नान करें, सर्वांग मिट्टी लेप करें, राल मलहम लगाएँ, बेलफल, नारियल दूध तुलसी बीज, आँवला, गिलोय, आदि रसों का सेवन करें।

आंखों में सूजन आना, पानी बहना, आंखें लाल हो जाना, जलन होना- आंखों पर जादू मिट्टी की लोई रखना अत्यंत लाभदायक होता है। लोई बनाने हेतु पानी के स्थान पर ग्वारपाठा रस का उपयोग किया जाए तो वह और भी अधिक लाभदायक है। गेहूं के जवारे का रस आंखों में डालने से भी उसके एंटीबायोटिक प्रभाव के कारण आंखें साफ हो जाती हैं और सूजन, कीचड़ या पानी बहने में आराम मिल जाता है।

कंजेक्टिवाइटिस, गुहेरी- आंखों में जवारे का रस डालें फिटकरी के पानी से आंखें धोएं आंखों पर जादू मिट्टी रखें।

सीत उभार- सर्वांग मिट्टी लेप करें, कोकम शरबत या कोकम रस का सेवन करें।

सरद गरम होने के कारण होने वाला जुकाम- यदि बहुत नाक बह रही है, छींकें, आंखों, नाक और कान की खुजली होती हो तो अदरक का रस बराबरी से शहद मिलाकर प्रति 1 घंटे में एक-एक चम्मच लेते रहें। अनार रस काली मिर्च शहर से नमक डालकर लें। सूती मास्क पर बाहर से अमृतधारा लगाकर मुंह पर मास्क लगाकर रखें।

गला दर्द- काली मिर्च और सेंधा नमक बराबरी से मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में चाटते रहें। अडुसा गिलोय रस का सेवन करें, अनार रस काली मिर्च सेंधा नमक और शहद डालकर लें।

दस्त/ आँव- नींबू गुड पानी, बेल फल रस खाली पेट लें।

अधिक धूप लगने के कारण आने वाला ज्वर- कच्ची प्याज का अधिक सेवन करें और पूरे समय अपने पास रखें, गेहूं के जवारे, गिलोए, नागर मोथा का रस, नारियल दूध तुलसी बीज का रस सेवन करें, कैरी का पन्हा सेंधा नमक गुड और काली मिर्च डालकर पिएँ, कोकम शरबत का नियमित सेवन करें। सर्वांग मिट्टी लेप करें। इस हेतु जादू मिट्टी अपने पास उपलब्ध है।

नाक से रक्त आना- रोगी को पीठ के बल लेट कर सर बिस्तर से नीचे लटका दें और प्याज सुँघाएं। गेहूं के जवारे आंवला और गिलोय रस, नारियल दूध कोकम रस नियमित दें।

There are certain illnesses occurring in the summer season that fall under the category of acute diseases. Acute diseases are those that emerge rapidly and can also be cured quickly if provided with the correct treatment. If such diseases are not treated properly or are suppressed, they can become distorted and take the form of new illnesses. Therefore, it is more beneficial to treat such diseases using home remedies.

Some acute illnesses of the summer season and their home remedies are as follows:

For conjunctivitis or a stye (stye), put wheatgrass juice in the eyes, wash them with alum (fitkari) water, and apply a clay pack (Jadu Mitti) over the eyes.

For hives (urticaria/skin rash), apply a full-body clay pack, and consume Kokum Sharbat or Kokum juice.

Nosebleed (Epistaxis): Have the patient lie on their back with their head hanging off the edge of the bed and let them smell a sliced onion. Regularly provide wheatgrass juiceamla (Indian gooseberry) and giloy juicecoconut milk, and kokum juice.

Fever caused by excessive sun exposure (Sunstroke/Heatstroke): Consume raw onion generously and keep one with you at all times. Intake juices made from wheatgrass, giloy, and nagarmotha (nutgrass), as well as coconut milk and basil (tulsi) seed juice. Drink Kairi ka Panha (raw mango drink) prepared with rock salt, jaggery, and black pepper. Regularly consume Kokum Sharbat. Apply a full-body clay pack; for this purpose, Jadu Mitti is available with us.

Diarrhea / Dysentery (Mucus in stool): Take lemon-jaggery water and Bael fruit juice on an empty stomach.

Sore Throat: Mix black pepper and rock salt in equal quantities and lick a small amount periodically. Consume Adusa (Vasaka) and Giloy juice. Also, take pomegranate juice mixed with black pepper, rock salt, and honey.

Running Nose due to temperature variation- Apply Amritdhara on the outside of a cotton mask and keep it worn over your mouth. If you have a heavy runny nose, sneezing, or itching in the eyes, nose, and ears, mix ginger juice with an equal amount of honey and take one teaspoon every hour. Also, take pomegranate juice mixed with black pepper, honey, and rock salt.


बेलफल- एक चमत्कारी फल (Wood apple- a miraculous fruit)

वसंत ऋतु में बेल फल का मौसम होता है। यह मुश्किल से दो माह रहता है। जिन्हें बेल फल का सेवन करना है, वह स्वयं बेल फल का रस प्रतिदिन ले सकते हैं।
बेलफल का रस पेट की सभी समस्याओं के लिए एक उत्कृष्ट पाचन टॉनिक है। यह टैनिन से भरपूर है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो इसे अपच और दस्त तथा कोलाइटिस की स्थिति में सेवन के लिए आदर्श बनाते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को सुचारू बनाने में सहायता करता है। ग्रीष्म ऋतु में जब पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, तो बेल का रस अपने वातहर गुण के कारण पाचन शक्ति सुधारता है। यह थकान दूर करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाने में सहायता करता है।
भोपाल के सभी रसाहार केंन्द्रों में बेलफल की ऋतु में बेल फल का ताजा रस मिलता ही है, परंतु सामान्य जन के लिये सहज सम्भव प्रयोग ही अधिक प्रचलित होते हैं, अतः बेलफल के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग नीचे दिए जा रहे हैं-
 बेल फल को पका हुआ तथा कच्चा दोनों रूपों में प्रयोग में लाया जाता है इन दोनों के प्रभाव अलग-अलग हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बेलफल का गूदा बवासीर पैदा करता है, कुछ अंश में यह बात ठीक भी है परन्तु पका हुआ बेल का गूदा गुड़ या खांडसारी मिला कर शर्बत बना कर पीने से मल को ढीला करके पेट को साफ करता है तथा बवासीर को नष्ट कर देता है।
 बेल फल के गूदे का ताजा रस रक्त विकारों को दूर करके रक्त को शुध्द करता है।
 पके फल के गूदे को सूखा कर महीन चूर्ण बना कर रखें। थोड़ी मात्रा में इसका नित्य सेवन करने से शरीर पुष्ट होता है तथा दन्त रोग एवं आमाशय रोगों में वृध्दि नहीं हो पाती।
 आँव अर्थात संग्रहणी या कोलायटिस, विषेषकर रक्ति आँव, जिसमें भोजन करते ही मल त्याग करना पड़ता हो, पेट में मरोड़ के साथ मल अत्यन्त दुर्गन्धयुक्त, चिकना व रक्त के साथ आता हो तो पके हुए बेल का रस लेना अत्यन्त लाभकारी होता है।

आरोग्य योग एवं रसाहार शोध समिति द्वारा संचालित भोपाल के 6 रसाहार केंद्र-

आरोग्य रसाहार केंद्र- 286, 2 ए साकेत नगर, एम्स के पास, 9407515424, 8871112770

पमल रसाहार केंद्र- ए -39 आदर्श नगर, नहर के पास होशंगाबाद रोड, 7000856753

सरस्वती रसाहार केंद्र- H-12, मिनाल एन्क्लेव गुलमोहर, 8458955791, 8305423772

अमृत रसाहार केन्द्र- एम 139 ESSRG पूर्वांचल फेस 2 खजूरी कलां भोपाल, 9981424596

श्री सद्गुरु रसाहार केंद्र- 22 फेथकला एंपायर, मानसरोवर डेंटल कॉलेज के आगे कोलार 7489728625

सजीव रसाहार केंद्र-

Spring is the season of wood apple or Belphal. It lasts barely two months. Those who want to consume bael fruit can themselves take Bel fruit juice daily.
Belphal juice is an excellent digestive tonic for all stomach problems. It is rich in tannins, which have anti-bacterial and anti-fungal properties, making it ideal for consumption in case of indigestion and diarrhea and colitis. It is rich in fiber, which helps in smooth bowel movements. In summer, when the digestive system becomes weak, wood apple juice improves digestion due to its carminative properties. It removes fatigue and helps in cooling the body.
In all the Rasahara centers of Bhopal, fresh juice of Belphal is available in the season of Belphal, but for the general public only the easy possible uses are more popular, hence some important uses of Belphal are given below –
 Bael fruit is used in both ripe and raw forms, the effects of both are different. Although it can be given any time throughout the day, but some people believe that Bael fruit is more beneficial in colitis if taken on an empty stomach and is more beneficial in constipation if taken after meals.
Some people believe that the pulp of Belphal causes piles, to some extent this is true, but drinking ripe Belphal pulp mixed with jaggery or khandsari to make sherbet loosens the stool and cleans the stomach and cures piles.
 Fresh juice of the pulp of Bael fruit purifies the blood by removing blood disorders.
 Dry the pulp of ripe fruit and make a fine powder. Consuming it regularly in small quantities strengthens the body and prevents the increase in dental and stomach diseases.
 Colitis, especially in which one has to defecate immediately after eating food, the stool is very foul-smelling, greasy and comes with blood along with stomach cramps, then taking the juice of ripe wood apple is very beneficial.

6 Rasahara centers of Bhopal run by Arogya Yoga and Rasahara Shodh Samiti

Arogya Rasahara Kendra- 286, 2A Saket Nagar, Near AIIMS, 9407515424, 8871112770

Pamal Rasahara Center- A-39 Adarsh ​​Nagar, Near Canal Hoshangabad Road, 7000856753

Saraswati Rasahara Kendra- H-12, Minal Enclave Gulmohar, 8458955791, 8305423772

Amrit Rasahara Kendra- M 139 ESSRG Purvanchal Phase 2 Khajuri Kalan Bhopal, 9981424596

Shri Sadhguru Rasahara Kendra- 22 Faithkala Empire, Next to Mansarovar Dental College Kolar 7489728625

Sajeev Rasahara Center-

🌷चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष की आपको हार्दिक शुभकामनाएं 🌷

Happy New Year (Chaitra Shukla Pratipada) to you

वर्ष की दोनों नवरात्र पर उपवास का बहुत अधिक महत्व है। ऋतु का शरीर पर प्रभाव भी अलग-अलग होता है, इसलिए ऋतु अनुसार दोनों नवरात्र में अलग-अलग प्रकार के उपवास किए जाते हैं।
उपवास अर्थात निकट जाकर रहना। अर्थात ईश्वर के निकट अधिक से अधिक रहने का प्रयास करना। प्रत्येक जीवात्मा ईश्वर का अंश होने के कारण वह ईश्वर के अधिक से अधिक निकट होने पर ही अधिक सुखी होता है। सांसारिक संताप से हटकर ईश्वर के निकट रहने का सर्वोत्तम अवसर यही दो नवरात्र हैं। इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस नवरात्र पर आप ऐसा उपवास कर सकते हैं-
प्रातः सबसे पहले आपको नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक लेना चाहिए।
प्रतिदिन नियमित योग करें।
उसके बाद यदि आप प्रतिदिन आपकी प्रकृति के अनुसार आपको बताया गया रस लेते हैं तो वह लें।

नहीं तो किसी विटामिन सी युक्त फल का रस जैसे मौसम्बी, संतरा इत्यादि लेना है।
आधे घंटे बाद फलामृत लेना चाहिए, इसके लिए 50 ग्राम ताजा नारियल को एक कप पानी में पीसकर छानकर उसमें ऋतु अनुसार अभी मिलने वाले 150 ग्राम फल डालें।
दोपहर भोजन के स्थान पर अनार रस
सायंकाल भोजन के स्थान पर बेलफल उपलब्ध हो तो बेलफल का रस लें।

उपवास एक वैज्ञानिक उपचार पद्धति भी है। वैसे तो लोग अपने शरीर को निर्मल और शुद्ध करने हेतु नवरात्र उपवास के नौ दिन फल खा कर रह सकते हैं। परंतु रोग की अवस्था में इसे अपने रोग से सम्बंधित उपयुक्त आहार ले कर अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कुछ रोगों हेतु विशिष्ट आहार दे रही हूँ। आप अपने नियमित फलों के साथ बाकी दिन भर यही आहार ले कर उपवास का अधिकधिक लाभ ले सकते हैं।
अस्थमा, थाइराइड- अनार और शहद, नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक
मधुमेह – कड़वी नीम की पत्तियों का रस, गिलोय का रस, सेब, पपीता, केला, मौसमी, संतरा, फल खा कर रह सकते हैं। नींबू पानी सेंधा नमक।
क्रियटिनीन, अम्लता- गेंहू के जवारे का रस, गिलोय का रस, धान या ज्वार की लाई पानी में भिगोकर
गांठे- तुलसी रस, शहद, सहिजन के सूप या रस, नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक, ग्वारपाठा रस, गेंहू के जवारे, गिलोय का रस
मोटापा, कमजोरी, अपचन- मौसमी, संतरा, शहद, सेंधा नमक काली मिर्च, नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक
त्वचा रोग- मंजिष्ठ, लोध्र, गेंहू के जवारे का रस, गिलोय का रस

कैंसर- अनार, नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक, गेंहू के जवारे, गिलोय का रस
उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल – अनन्नास को छोड़ कर सभी ताजे फल, मीठी नीम, सहिजन, जीरा, अजवाईन का नमक रहित सूप, गेंहू के जवारे का रस, नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक
अधिक मासिक, रक्ताल्पता, कमजोरी- नारियल दूध मिश्री कोकम, लोध्र, गेंहू के जवारे का रस, गिलोय का रस

कम या देर से मासिक- खाली पेट ग्वारपाठा रस, रागी रोटी के आहार के बाद अनन्नास रस
कोलाइटिस- ताजा दही/छाछ, जीरा, काली मिर्च और शहद सेंधा नमक काली मिर्च, नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक, बेलफल का रस
गठिया- रागी की रोटी और मेथी भाजी, जीरा, अजवाईन का सूप

फैटी लीवर- गेंहू के जवारे का रस, गिलोय का रस, भुई आंवला का रस, अपामार्ग का रस, नींबू पानी शहद/गुड़ सेंधा नमक, बेलफल का रस

इसमें से जो आप नहीं बना सकते, यदि आप भोपाल में है तो हमें सूचित कीजिए, हम आपके निकटवर्ती रसाहार केंद्र से बनाकर आपको भेज सकते हैं।

हो सके तो स्नान के पूर्व आधा घंटा सर्वांग मिट्टी लेप करें। सर्वांग मिट्टी लेप हेतु कोई भी साफ सुथरी मिट्टी को पानी में भिगोकर उसका गाढ़ा घोल बनाकर बारीक छलनी से छान कर उपयोग करें या जादू मिट्टी हमारी वेबसाइट rasahara.com पर या आपके निकटवर्ती रसाहार केंद्र में उपलब्ध है, उसका उपयोग करें।

धूप, तनाव, विवाद और अधिक श्रम से बचें। अधिक से अधिक ईश्वर प्रणिधान हो।

अभी अपना वजन कीजिए और 9 दिन बाद भी कीजिए।

जो भी वजन कम होगा वह शरीर का कचरा ही साफ होगा।

मजे की बात है कि एक बूंद भी पसीना बहाए बिना यह होगा। 🙂🙂

Happy New Year (Chaitra Shukla Pratipada) to you

Fasting during both Navratris of the year holds great significance. Since the seasons affect the body differently, various types of fasts are observed during the two Navratris according to the season. Fasting means staying close—that is, trying to be as near to God as possible. Since every living soul is a part of God, one experiences true happiness only by being as close to God as possible. These two Navratris provide the best opportunity to detach from worldly suffering and remain near to God. Make the most of this opportunity.

During this Navratri, you may observe the following fast:

  • In the morning, first take lemon water with honey and rock salt.
  • Practice regular yoga daily.
  • Then, if you are accustomed to taking the prescribed juice for your constitution every day, continue doing so. Otherwise, take the juice of any vitamin C–rich fruit such as mosambi, orange, etc.
  • After half an hour, drink “Phal Amrit.” For this, grind 50 grams of fresh coconut in one cup of water, strain it, and then add 150 grams of seasonal fruit.
  • Instead of lunch, have pomegranate juice.
  • For dinner, if wood apple (belphal) is available, take its juice.

Otherwise, take the juice of a fruit rich in vitamin C, such as sweet lime, orange, etc.
After half an hour, you should take ‘Phalamrit’; for this, grind 50 grams of fresh coconut in a cup of water, strain it, and add 150 grams of seasonal fruit available at the moment.
Instead of lunch, take pomegranate juice.
Instead of evening meal, if bael fruit is available, take bael fruit juice.

Fasting is also a scientific method of treatment. Normally, people can eat fruits for the nine days of Navratri fasting to purify and cleanse their body. However, in case of illness, it can be made more beneficial by taking diet suitable for the particular disease. I am providing specific diets for some diseases. Along with your regular fruits, you can take this diet the rest of the day to get the maximum benefit of fasting.

Asthma, Thyroid – Pomegranate and honey, lemon water with honey/jaggery and rock salt
Diabetes – Juice of bitter neem leaves, giloy (Tinospora cordifolia) juice, Eat apple, papaya, banana, mausami (sweet lime), orange, Drink of lemon water with rock salt
Creatinine, Acidity – Juice of wheatgrass, giloy juice, soaking paddy or sorghum in water
Lumps – Tulsi (holy basil) juice, honey, soup or juice of Sahjan (Moringa), lemon water with honey/jaggery and rock salt, guar leaf juice, wheatgrass, giloy juice
Obesity, Weakness, Indigestion – Mausami, orange, honey, rock salt, black pepper, lemon water with honey/jaggery and rock salt
Skin diseases – Manjistha, lodhra, wheatgrass juice, giloy juice.

Cancer – Pomegranate, lemonade with honey/jaggery and rock salt, wheatgrass, giloy juice
High blood pressure, cholesterol – All fresh fruits except pineapple, sweet neem, drumstick, cumin, carom seeds salt-free soup, wheatgrass juice, lemonade with honey/jaggery and rock salt
Heavy menstruation, anemia, weakness – Coconut milk with sugar candy, kokum, lodhra, wheatgrass juice, giloy juice.

Delayed or scanty menstruation – on an empty stomach, Alovera juice, after meals ragi roti, pineapple juice
Colitis – fresh yogurt/buttermilk, cumin, black pepper and honey, rock salt, black pepper, lemon water, honey/jaggery, rock salt, bael fruit juice
Arthritis – ragi roti and fenugreek vegetable, cumin, ajwain soup

Fatty liver – wheatgrass juice, giloy juice, roasted amla juice, apamarg juice, lemon water, honey/jaggery, rock salt, bael fruit juice

If you are unable to prepare any of these and are in Bhopal, please inform us. We can prepare it at your nearest Rasahara center and send it to you.

If possible, apply a full-body mud pack half an hour before bathing. For the mud pack, soak any clean soil in water, prepare a thick paste, strain it through a fine sieve, and use it—or use “Jaadu Mitti,” which is available on our website rasahara.com or at your nearest Rasahara center.

Avoid excessive exposure to the sun, stress, conflicts, and strenuous activities. Remain as devoted to God as possible.

Now, weigh yourself and do so again after 9 days. Any weight loss signifies that the toxins in your body have been cleansed. The best part is that this will happen without even a single drop of sweat. 🙂

फलामृत (Falamrut)

फलामृत बनाने की विधि:
50 ग्राम नारियल की गिरी 100 मिली पानी डालकर पीसकर छान लें। अब आपका नारियल दूध तैयार है।

अब कोई भी तीन प्रकार के फल जो गूदेदार हों, उस ऋतु में मिलते हों और बढ़िया पके हुए हों, उन्हें छीलकर साफ करके टुकड़े करके थोड़ा पीस लें, नारियल दूध में मिलाएँ। आपका फलामृत तैयार है। इसमें स्वाद अनुसार मिश्री या मेवे डाले जा सकते हैं। इसे बिना फ्रिज के गर्मी में भी चार घंटे आराम से रखा जा सकता है।
भोपाल के सभी छः रसाहार केन्द्रों में यह उपलब्ध है। रसाहार कार्यकर्ता इसे आपके घर पर लाकर भी दे सकते हैं।

इसे रस पीने के पहले या बाद में कभी भी ले सकते हैं।
आजकल जो स्मूदी का चलन है, वह दूध में फलों को पीसकर बनाई जाती है। आयुर्वेद के अनुसार दूध और फलों का संयोग नहीं होना चाहिए, साथ ही प्रातः काल दूध नहीं लिया जाना चाहिए। इस दृष्टि से फलामृत सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि इसमें फल पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं और दूध के स्थान पर नारियल दूध का प्रयोग होता है। नारियल दूध के अपने लाभ हैं। यह शरीर में रक्त की कमी को दूर करता है, त्वचा आंखों और बालों के लिए पोषक है। इसमें सेलेनियम है जो मन को प्रसन्न रखता है। इसमें जीरो फैट और कोलेस्ट्रॉल है, इसलिए इसे लेने से वजन भी नहीं बढ़ता। हृदय को भी यह सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखता है।
इसे बच्चे युवा वृद्ध सभी ले सकते हैं रसाहार केन्द्रों में इसका मूल्य ₹70 होगा। प्रतिदिन आप चाहेंं तो इसकी आधी मात्रा भी आप मंगवा सकते हैं।

जिन्हें एसिडिटी है, जिन्हें वजन कम करने हेतु डाइटिंग करना है, जिन्हें सभी विटामिन और सूक्ष्म तत्व सही मात्रा में अपने शरीर में बनाए रखना है जो सात्विक आहार पसंद करते हैं जो सुबह अल्पाहार में कुछ पेट भर खाना चाहते हैं परंतु शुगर ना बड़े और आहार भी पौष्टिक रहे खाने में देर न लगे, पचाने में सरल हो, साथ ही भूख भी न लगे ऐसा कुछ खाना चाहते हैं और जिन्हें कोई दूसरे रस पसंद नहीं आते, उन्हें यही रस लेकर दोपहर भोजन तक कुछ नहीं खाना चाहिए। तब वजन और एसिडिटी दोनों ठीक होंगे।

Falamrut

Add 50 grams coconut kernel to 100 ml water, grind it and filter it. Now your coconut milk is ready.

Now, any three types of fruits which are pulpy, available in that season and are ripe, peel them, clean them, cut them into pieces, grind them a little and mix them in coconut milk. Your Falamrit is ready. Sugar candy or dry fruits can be added as per taste. It can be kept comfortably for four hours even in summer without refrigerator.
It is available in all the six Rasahar centers of Bhopal. Rasahar workers can also deliver it to your home.

It can be taken anytime before or after drinking any other juice.
The smoothie that is in trend these days is made by grinding fruits in milk. According to Ayurveda, there should not be a combination of milk and fruits, and milk should not be taken in the morning. From this point of view, Falamrit is the best, because fruits are found in sufficient quantity in it and coconut milk is used instead of milk. Coconut milk has its own benefits. It improves Hemoglobin, is nutritious for the skin, eyes and hair. It contains selenium which keeps the mind happy. It has zero fat and cholesterol, hence taking it does not increase weight. It also keeps the heart safe and healthy.
Children, young and old alike can take it. Its price will be ₹ 70 in all 6 Rasahara centers. If you want, you can order half its quantity every day.

Those who have acidity, those who have to diet to lose weight, can take Falamrut round the year, Then both weight and acidity will be fine. Those who have to maintain all the vitamins and trace elements in the right quantity in their body, those who like Satvik diet, those who want to eat something filling in the morning snack but are not big on sugar and diet, those who want to eat something that is nutritious, does not take long to eat, is easy to digest and does not feel hungry, and those who do not like any other juice, should take this juice and not eat anything till lunch.

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज से सूर्य उत्तरायण की ओर जा रहा है। यह परिवर्तन काल है। हम एक दूसरे को शुभकामनाएं इसलिए देते हैं ताकि जब सूर्य की किरणें इतनी तेज होने वाली हैं कि, धरती का रस सोखने लगे, तब हमारे शरीर की जीवन शक्ति भी साथ ही साथ कम होने लगती है। इस कम जीवन शक्ति के साथ हम स्वस्थ रहें यही शुभकामनाएं हैं। भारत तीनों ऋतुओं का देश है। कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से और भोपाल के बिल्कुल पास से गुजरती है। इसीलिए तीनों ऋतुओं के परिवर्तन मध्य प्रदेश और विशेष कर भोपाल में सभी को स्पष्ट रूप से अनुभव होते हैं। भारत के तटवर्ती राज्यों में ऋतुओं का इतना स्पष्ट विभाजन फिर भी नहीं है, परंतु हमारे यहां तो गर्मियों में हीटर स्वेटर बंद ही रहते हैं, शीत ऋतु में कूलर पंखे बंद रहते हैं। बरसात भी लगभग वर्षा ऋतु और शीत ऋतु में मावठे में ही होती है।

उत्तरायण शब्द उत्तर एवं अयन, इन दो पदों से बना है। इसका भाव है- सूर्य की उत्तर की ओर गति। चैत्र से भाद्रपद तक के माह उत्तरायण में आते हैं। यह आदान काल भी कहलाता है, क्योंकि इस समय प्रचण्ड सूर्य रस (जलीय तत्त्व) का आदान (ग्रहण) करता है। सूर्य की किरणें प्रखर और हवाएँ तीव्र, गर्म और रुक्ष होती हैं, ये पृथ्वी के जलीय अंश को सोख लेती हैं। इसका प्रभाव सभी औषधियों के साथ-साथ मनुष्य के शरीर पर भी पड़ता है। इससे शारीरिक शक्ति में कमी होने लगती है और व्यक्ति दुर्बलता का अनुभव करता है। इस अवधि में शिशिर, बसन्त और ग्रीष्म ऋतुएँ आती हैं।

मकर संक्रान्ति भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति (संक्रान्ति) पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। नेपाल के थारू समुदाय का यह सबसे प्रमुख त्यैाहार है। नेपाल के बाकी समुदाय भी तीर्थस्थल में स्नान करके दान-धर्मादि करते हैं और तिल, घी, शर्करा और कन्दमूल खाकर धूमधाम से मनाते हैं। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं, यह भ्रान्ति है कि उत्तरायण भी इसी दिन होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति उत्तरायण से भिन्न है। बिहार में इस व्रत को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है तथा इस दिन खिचड़ी खाने एवं खिचड़ी दान देने का अत्यधिक महत्व होता है। महाराष्ट्र में इस दिन महिलाएँ आपस में तिल, गुड़, रोली और हल्दी बाँटती हैं। तमिलनाडु में इस त्योहार को पोंगल के रूप में चार दिन तक मनाते हैं। प्रथम दिन भोगी-पोंगल, द्वितीय दिन सूर्य-पोंगल, तृतीय दिन मट्टू-पोंगल अथवा केनू-पोंगल और चौथे व अन्तिम दिन कन्या-पोंगल। इस प्रकार पहले दिन कूड़ा करकट इकठ्ठा कर जलाया जाता है, दूसरे दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है और तीसरे दिन पशुधन की पूजा की जाती है। पोंगल मनाने के लिये स्नान करके खुले आँगन में मिट्टी के बर्तन में खीर बनायी जाती है, जिसे पोंगल कहते हैं। इसके बाद सूर्य देव को नैवैद्य चढ़ाया जाता है। उसके बाद खीर को प्रसाद के रूप में सभी ग्रहण करते हैं।

वसंत ऋतु में त्वचा रोग होने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए आज के दिन उबटन का भी महत्व है। तिल हल्दी और नारियल का तेल मिलकर बिल्कुल महीन पीसें और उसे त्वचा पर लगाकर अच्छी तरह रगड़कर पूरा मैल निकालें। कहने का अर्थ है, आज से त्वचा की देखभाल करना शुरू कर दें।

आज से रथ सप्तमी तक भरपूर तिल गुड और खिचड़ी का दान भी करें और सेवन भी करें। तात्पर्य यह है कि, हाई प्रोटीन और भरपूर पोषक पदार्थ अभी ले लें। उस दौरान भोजन हल्का करें, ताकि तिल का पाचन हो जाए। ऐसा सब लोग करें इसलिए दान का भी महत्व है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी आपको भोजन हल्का और हल्का करते जाना है।

<strong><u>रसाहार कोर्स</u></strong>

रसाहार कोर्स

जड़ी बूटियों से उपचार सीखने हेतु, संपर्क- 9425027273

मानसरोवर विश्वविद्यालय एवं आरोग्य भारती के सहयोग से आरोग्य योग एवं रसाहार शोध समिति द्वारा संचालित 3 माह का रसाहार कोर्स प्रवेश प्रारंभ।

कोर्स का नाम- रसाहार सर्टिफिकेट कोर्स, कोर्स अवधि- 3 माह, फीस- ₹7000, भोपाल से बाहर के विद्यार्थियों हेतु 8000, माध्यम- हिंदी, आयु सीमा- कोई नहीं

अध्ययन अवधि- कुल 3 माह में 10 ऑनलाइन कक्षाएँ।

प्रैक्टिकल हेतु स्थान-

आरोग्य रसाहार केंद्र- 286, 2 ए साकेत नगर भोपाल एम्स के पास, 9407515424, 6265553294, (परामर्श हेतु संपर्क डॉक्टर को पूर्णिमा दाते 9425027273, सायं 4 से 7) -पमल रसाहार केंद्र- ए -39 आदर्श नगर, नहर के पास होशंगाबाद रोड, 7000856753 -श्री सद्गुरु रसाहार केंद्र- 21-22 फेथकला एंपायर मानसरोवर डेंटल कॉलेज के आगे कोलार 7974927772, 6260252541 -सरस्वती रसाहार केंद्र- H-12, मिनाल एन्क्लेव गुलमोहर, 8458955791, 8305423772 -अमृत रसाहार केन्द्र- एम 139 ESSRG पूर्वांचल फेस 2 खजूरी कलां भोपाल, 9981424596 -सजीव रसाहार केंद्र- जूनियर MIG, D-265, कोपल स्कूल के पास नेहरू नगर 8435733246

कक्षाओं का समय- प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार दोपहर 1:00 से 2:00/ 2:00 से 3:00

कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद- प्रत्येक सत्र से एक विद्यार्थी को ₹9000 की नौकरी संभावित, इस कोर्स को उत्तीर्ण करके कोई भी व्यक्ति स्वयं रसाहार केंद्र का संचालन कर सकते हैं, रसाहार केंद्र में नौकरी पा सकते हैं, स्वयं स्वस्थ रहने के उपाय जान सकते हैं, अनेक घरेलू उपचार की वस्तुएं स्वयं बना सकते हैं, अपने परिवार का मेडिकल खर्च कम कर सकते हैं। आयुर्वेदिक वैद्य, होम्योपैथिक डॉक्टर, एलोपैथिक डॉक्टर या अन्य पैथी के डॉक्टर रसाहार कोर्स को पास करके रसाहार परामर्शदाता भी बन सकते हैं। सत्र के विद्यार्थियों को नया रसाहार केंद्र खोलने हेतु सहयोग निश्चित। उपरोक्त फीस में कोर्स की अध्ययन सामग्री भी प्राप्त होगी, जिसका उपयोग आगे जीवन भर आवश्यक है।

महत्वपूर्ण सूचना (दिसंबर 2023)

महत्वपूर्ण सूचना (दिसंबर 2023)

जिन्हें सर्दी जुकाम या गले के इंफेक्शन है वह शीघ्र सूचित किया करें वर्तमान में कोरोना के आने वाले समाचार और शीत ऋतु में होने वाली बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी को पुनः सूचित कर रही हूं-

प्रतिदिन दोनों समय काढ़ा पिएँ। रसाहार केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं को भी प्रतिदिन काढ़ा पीना अनिवार्य कर रही हूं।

एक तीव्र पिप्पली चटनी हमेशा अपने पास रखें,
कार या अपने वाहन की डिक्की में भी रखें,
दो-तीन घंटे से अधिक कहीं बाहर जाना है तो भी अपने साथ रखें,
आसपास कोई सर्दी खांसी वाला है तो उसे भी दें।
रात जल्दी सोएं, प्रातः जल्दी उठें,
प्रतिदिन प्रातः योग अवश्य करें रात्रि जागरण वाली परियों जो आने वाले दोनों में संभावित है उनसे बचें,
बेकरी आइटम न खाएं,
दही उड़द छाछ इत्यादि सूर्यास्त के बाद न लें,
दूध या दूध से बने पदार्थ प्रातः तो नहीं लेना चाहिए, दिन में भी न लें, रात में दूध हल्दी या घी डालकर ले सकते हैं, परंतु दूध से बने पदार्थ से तो हमेशा बचें।

स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें

An Important instruction (December 2023):

Those who are suffering from cold or throat infection should inform immediately, their juice will be started accordingly.
At present, keeping in mind the upcoming news of Corona and the rain in winters, I am informing everyone again –

Drink the decoction both times every day. I am also making it mandatory for all the workers of Rasahara Center to drink the decoction daily.

Always keep a Tivra pippali chutney with you,
Keep it in the car or even in any of your vehicle, or bag.
Even if you have to go out somewhere for more than two-three hours, keep it with you.
If anyone around is suffering from cold and cough then give it to him also.
Sleep early at night, wake up early in the morning,
Be sure to do yoga every morning.

Avoid late night parties which are possible in the coming days.
Do not eat bakery items,
Do not take curd, urad buttermilk etc. after sunset.
Milk or milk products should not be taken in the morning, nor even during the day, you can take milk at night by adding turmeric or ghee, but always avoid milk products.

Stay healthy stay safe.

<strong>बुखार या ज्वर</strong>

बुखार या ज्वर

भारत में 50 वर्ष से पहले बुखार एलोपैथी दवाओं से ठीक होने वाला रोग नहीं था। हर कोई बुखार होने के कारण, बुखार के दौरान सावधानियां और इसके उपचार के घरेलू उपायों से भली-भांति परिचित था। ताकि सेहत को और अधिक बिगड़ने से हमेशा रोका जा सके। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने की यही वास्तविक शिक्षा अब गायब है। सभी को इसे पुनः प्राप्त करना चाहिए।

तीन बातें ध्यान में रखें-

1. जो पेरासिटामोल की गोली बच्चे की जान ले सकती है वह बड़ों पर भी तो कितना असर डालती होगी… बुखार आने पर लोग अपने आप मेडिकल जाकर गोली मांग कर खा लेते हैं। जो पढ़े लिखे होते हैं, वह पेरासिटामॉल मांग कर खाते हैं। शरीर में बुखार आना या तापमान बढ़ता शरीर की अपनी कचरा निकालने की स्वाभाविक प्रक्रिया है। पेरासिटामोल, डोलो, क्रोसिन, यह सारी गोलियां शरीर के तापमान को 4 से 6 घंटे के लिए कम करती है। क्या शरीर से कचरा बाहर निकले बिना उसका तापमान कम करना उचित है?

2. जीवन शक्ति बढ़ जाने पर बुखार/ सर्दी खांसी/ दस्त/उल्टी/ त्वचा पर पित्त का उभार, आदि के रूप में शरीर में से विकार निकलते हैं, उन्हें निकालने में सहायता करनी चाहिए।

3. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की इन गोलियों का घरेलू या हर्बल विकल्प सब को ज्ञात होना चाहिए।

यदि बुखार वायरल है तो एंटीबायोटिक क्यों लेना? वायरस एक तरह का प्रोटीन है, बैक्टीरिया एक जीव है। क्या बैक्टीरिया मारने वाली गोली वायरस समाप्त कर सकती है?

घरेलू या हर्बल विकल्प

1. एक मुट्ठी अजवाइन दो ग्लास पानी में उबालकर आधा करें और दिन भर गरम-गरम पी कर ओढ़ कर सोएं।

2. बीच रात में या सुबह होने से पहले ही अक्सर बुखार तेज होता है। पेरासिटामोल के स्थान पर चने के बराबर कपूर खाकर गुनगुना पानी पीकर ओढ़ कर सोने से बुखार उतरता है। अत्यधिक तेज बुखार आने पर मोर पंख का केवल पंख वाला भाग जलाकर शहद मिलाकर चटाएं।

3. ब्रेन या मस्तिष्क को अधिक तापमान से बचाना आवश्यक है, इसलिए बुखार आने पर सर और माथे पर गली ठंडी पट्टी अवश्य रखें। तापमान की तीव्रता को हथेलियां और पैरों के तलवे से की ओर ले जाने के लिए वहां पर प्याज का रस लगाएँ।

4. नागर मोथा, तुलसी, कालमेघ, गिलोय, यह सभी बुखार ठीक करने वाले ताजा रस हैं। इनका उपयोग बुखार उतारने के लिए करने से शरीर का कचरा भी बाहर निकलता है और इसी कारण बुखार कम होता है। यह सभी रस दिन में दो या तीन बार दे सकते हैं। बुखार एक-एक डिग्री करके कम होता है, धीरज रखें। कम से कम तीन दिन बुखार उतारने की प्रतीक्षा अवश्य करें। तब तक मस्तिष्क को बचाने के लिए ठंडी पट्टी रखने आदि बताए गए उपाय अवश्य करते रहें। प्लेटलेट कम न हों इसलिए संपूर्ण विश्राम करें।

5. ज्वर के साथ सर्दी खांसी कफ आदि है तो पिप्पली चटनी का सेवन नियमित रूप से करें।

6. 1 वर्ष या उससे कम आयु के बच्चों को सामान्य पिप्पली चटनी या सितोपलादि चूर्ण शहद में मिलाकर चटाने से सर्दी खांसी बुखार में लाभ मिलता है।

Fever

Fever was not a disease treated by Allopathy medicines before 50 years in India. Everybody was very much aware of the causes of having fever, precautions during fever and the home remedies to treat it themselves. So that further deterioration of health can always be stopped. This is the actual education of maintaining the body health is missing now. Everyone should regain it.
Keep three things in mind-

  1. The paracetamol pill which can kill a child must have such an impact on adults too… When they get fever, people themselves go to the medical store and ask for the pill. Those who are educated, ask for paracetamol, and eat it. Fever or increasing temperature in the body is a natural process of the body to remove its own waste. Paracetamol, Dollo, Crocin, all these pills reduce the body temperature for 4 to 6 hours. Is it appropriate to reduce the temperature of the body without removing waste from it?
  2. As the life force increases, help should be given in eliminating the disorders that emerge from the body in the form of fever/cold, cough/diarrhea etc.
  3. The most important thing is that the home or herbal alternatives to these pills should be known to everyone.
    Why should take antibiotics if the fever is viral? Virus is a kind of protein; bacteria is an organism. Can a bacterium killing pill kill the virus?

Home or Herbal Alternatives

  1. Fever often increases in the middle of the night or before dawn. In place of paracetamol, fever can be reduced by eating camphor equal to a gram (Chana) seed, followed by drinking lukewarm water and sleeping covered with a blanket. In case of very high fever, burn only the feather part of a peacock feather and lick it mixed with honey.
  2. It is necessary to protect the brain from high temperature, hence in case of fever, keep a cold bandage on the head and forehead. To reduce the intensity of temperature from the palms and soles of the feet, apply onion juice there.
  3. Nagar Motha, Tulsi, Kalmegh, Giloy, all these are fresh juices (Rasahara) that cure fever. Using them to reduce fever also removes waste from the body and hence fever reduces. All these juices can be given two or three times a day. The fever reduces one degree at a time, be patient. Be sure to wait for the fever to go down for at least three days. Till then, keep following the measures mentioned above like keeping a cold compress etc. to save the brain. Take complete rest so that platelets do not decrease.
  4. If you have fever along with cold, cough etc. then consume Pippali Chutney regularly.
  5. Children aged 1 year or less, licking normal Pippali chutney or Sitopaladi powder mixed with honey provides relief in cold, cough and fever.
  6. Boil a handful of celery (Azwain) in two glasses of water, halve it, and drink it hot throughout the day and sleep with enough blanket to cover the body.
  7. Children aged 1 year or less, licking normal Pippali chutney or Sitopaladi powder mixed with honey provides relief in cold, cough and fever.
Theme: Overlay by Kaira
Bhopal, India